भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,03 अक्टूबर2025/ विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे) ने पुलिस लाईन बलरामपुर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान मॉ दुर्गा की आरती भी की गई।
शस्त्र पूजन के उपरांत एसपी वैभव बैंकर ने पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

इसी प्रकार जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों ने भी थाना-चौकी परिसर में पारंपरिक तरीके से शस्त्रों पर पुष्प अर्पित कर, तिलक लगाकर एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक मो. याकूब मेनन, कमलेश्वर भगत, प्रमोद किस्पोट्टा, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र बलरामपुर का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।














