भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, कुसमी के लोकप्रिय पत्रकार और जनहितकारी सोच के प्रतीक सद्दाम खान का जन्मदिन शनिवार को कुसमी बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी परिसर में सादगी, आत्मीयता और सौहार्द के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में नगर के पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे खास बना दिया।
शुभ अवसर पर कुसमी प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला कोषाध्यक्ष अंबिकेश गुप्ता, सद्भाव पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जसीम खान, कार्यकारिणी अध्यक्ष सैफ अली, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुहैल आलम (भोलू) सहित अनेक पत्रकार, कांग्रेस पार्षद वाहिद अली, पुर्व पार्षद ललित निकुंज, युवा कांग्रेस नेता मोदस्सीर एराकी, वसामा खान, वेंदात भारती,याकुब खान और समाजसेवी अब्दुल्लाह अंसारी, धिरजन उराव मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग सेरेमनी से हुई, जिसमें तालियों की गूंज और मिठास भरे पलों के बीच सभी ने सद्दाम खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय पत्रकारिता जीवन की कामना की।
प्रेस क्लब अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा —
> “सद्दाम खान निष्पक्ष, सहज और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रतीक हैं। उनकी लेखनी आमजन की आवाज़ बनकर व्यवस्था से सवाल करती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देती है।”
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, समाज और व्यक्तिगत संबंधों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। पूरा माहौल सौहार्द, भाईचारे और सम्मान की भावना से परिपूर्ण रहा।














