भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,राजपुर 27 अक्टूबर 2025: सामरी विधानसभा की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत बासेन स्थित रक्षा गौ सेवा आश्रम पहुँचीं, जहाँ उन्होंने अपने हाथों से गौमाता को गुड़ और बिस्किट खिलाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री शिवनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी, जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, राजपुर मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, युवा मोर्चा शंकरगढ़ मंडल अध्यक्ष योगेश यादव तथा आश्रम के संचालक सुरेंद्र यादव एवं गौ आश्रम के सेवकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पैकरा ने कहा कि “गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। गौमाता का संरक्षण और सेवा करना हर व्यक्ति का धर्म है।”
रक्षा गौ सेवा आश्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। वातावरण भक्ति और आस्था से परिपूर्ण रहा।














