बिहार चुनाव में NDA की जीत को लेकर, भरथना में भाजपाइयों ने आतिशबाजी फोड़ कर मनाया जश्न
भरथना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया आपको बताते चलें भरथना के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने चौराहा पर आतिशबाजी फोड कर समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की ऐतिहासिक जीत बताई उन्होंने इस जीत को जनता के आशीर्वाद मेहनतकश कार्यकर्ताओं की निष्ठा और नेतृत्व की दृढ़ संकल्प शक्ति का परिणाम बताया |
जनता का आशीर्वाद कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रणाम 
इस दौरान भाजपा नेता श्रीभगवान पोरवाल, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप बंटू, हरिओम दुबे,व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी, शरद अवस्थी, पवन दुबे, एडवोकेट निशांत पोरवाल, देवाशीष चौहान, शिवम गुप्ता, राम शंकर वर्मा, विष्णु भदौरिया, त्रिलोकी पोरवाल,पंकज दुबे, उमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अंशु वर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, अभिनव दीक्षित, हिमांशु दुबे,सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.














