बलरामपुर: अब तक जिले मे 60,516 क्विंटल धान की खरीदी, 44 समितियों में जारी खरीद प्रक्रिया..
भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 26 नवम्बर 2025/
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर 2025 से सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में धान खरीदी के लिए जिले की 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं।
जिले में अब तक 44 समितियों में कुल 60,516 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की स्थिति इस प्रकार है—
बादा में 162.40 क्विंटल, कुसमी में 20, जवाहरनगर में 56.40, कामेश्वरनगर में 5554.40, गोपालपुर में 16, भेंडरी में 724.40, चांदों में 1624, जमड़ी में 1853.20, जिगड़ी में 49.60, जोकापाट में 100, डूमरपान में 979.60, डिण्डों में 1637.60, डीपाडीह में 236, डोंगरो में 69.20, गांजर में 494.80, त्रिकुण्डा में 1705.60, बगरा में 618, तातापानी में 2713.60, धंधापुर में 463.60, डौरा में 90.40, पस्ता में 174.80, बड़कागांव में 3755.60, बरतीकला में 28.80, बरदर में 1618.40, आरा में 139.20, बरियो में 1766, बलंगी में 1873.20, बलरामपुर में 622, बसंतपुर में 1729.20, भुलसीकला में 84.80, भंवरमाल में 5385.20, रामानुजगंज में 1914, महाराजगंज में 3584.40, महावीरगंज में 1982.40, विजयनगर में 3992, रघुनाथनगर में 1130, रनहत में 50, राजपुर में 486, दोलंगी में 953.20, रामनगर में 1694, स्याही में 1746.80, विरेन्द्रनगर में 4732.80, सरना में 1692 एवं सेवारी में 252.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सभी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है।














