भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,01 दिसबंर 2025/ विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत सिविलदाग में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधानसभा सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि वे घर–घर सर्वेक्षण कर सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें तथा लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें।
विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जुड़वाएँ, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान अधिकार से वंचित न रह जाए।














