Making a reel on a Thar proved costly; viral video led to arrest; Lucknow Police sends a stern message
सोशल मीडिया पर वायरल रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया,
लखनऊ के 1090 चौराहे पर थार गाड़ी के ऊपर चढ़कर रील बनाने वाले युवक को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रहीमाबाद निवासी दिलीप रावत के रूप में हुई है।


युवक ने सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक स्टंट कर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई की।
हजरतगंज पुलिस ने न केवल युवक को गिरफ्तार किया, बल्कि स्टंट में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी सीज कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
लखनऊ पुलिस ने साफ चेतावनी दी है👇
सोशल मीडिया के लिए स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।














