धूम धाम के साथ मनाया जायेगा साई वार्षिकोत्सव
भरथना। श्रीसाई बाबा की पद पालकी यात्रा आगामी 25 दिसम्बर को छोला मन्दिर परिसर में ही भ्रमण करेगी। कस्बा अंतर्गत छोला मन्दिर परिसर में स्थित की साँई धाम के 21वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां को लेकर रविवार को पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों द्वारा बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को श्री साँई धाम के 21वें वार्षिकोत्सव,पर 11 बजे बाबा के मंगल स्नान व भव्य श्रृंगार के बाद बाबा की पालकी पदयात्रा छोला मन्दिर परिसर में ही भ्रमण कराने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया, साथ ही हवन पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन होगें, अपरान्ह 3 बजे से सम्पन होने वाले विशाल भण्डारा में नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु महिला पुरुष प्रसाद ग्रहण करेगें। बैठक के दौरान मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, डां.अभिनव दुबे, सतीश यादव, संजीव श्रीवास्तव,भरत श्रीवास्तव,अंशु वर्मा, राजू गुप्ता, आशीष पोरवाल, आबिद अली, पप्पू वर्मा, अजय शर्मा, सहदेव यादव, मनोज प्रजापति, हरिहर भदौरिया सहित आदि सांईभक्त मौजूद रहे|














