बलरामपुर: गुरू घासीदास जयंती पर जिले में शुष्क दिवस घोषित..

बलरामपुर, 17 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 62 तथा वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा 18 दिसम्बर 2025, गुरूवार को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
शुष्क दिवस के दौरान जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इस दिन मदिरा का विक्रय, भंडारण (धारण) एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।












