भारत tv24×7 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर – सैफ़ अली
कुसमी,बलरामपुर 30 जनवरी 2026/ स्व. श्री महलली भगत कॉलेज कॉलेज कुसमी के एसोसिएट एवं छात्र नगर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज परिवार ने रैली में शामिल होकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
रैली कॉलेज परिसर से शुरू हुई कोनराधा रोड, मेन रोड और बस स्टैंड वाले नगर के प्रमुख रैली गुर्जी। छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति बताया।
कार्यक्रम के तहत संकल्प एवं शपथ अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्रों और अभिभावकों को नशा न करने और युवाओं को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि बच्चों को सही दिशा देना और समाज को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखें।















