• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

अहेरीपुर में बड़ा हादसा टला: अस्पताल के सामने ट्रांसफार्मर लगाते समय टूटा पोल, नाले में गिरा ट्रांसफार्मर

Abhishek singh संवाददाता लखना by Abhishek singh संवाददाता लखना
February 6, 2026
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

स्थानीय कस्बा अहेरीपुर में सरकारी अस्पताल के सामने रखा विद्युत ट्रांसफार्मर बीते तीन दिनों से खराब होने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। बिजली न मिलने से अस्पताल आने वाले मरीजों, दुकानदारों और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बढ़ रही समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लिखित शिकायत कर तत्काल समाधान की मांग की थी।
ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य शुरू कराया। बुधवार को विभागीय कर्मचारी ट्रांसफार्मर को गड़े हुए पोल पर स्थापित कर रहे थे, तभी अचानक पुराना व जर्जर पोल दबाव नहीं झेल सका और टूट गया। पोल टूटते ही भारी भरकम ट्रांसफार्मर सीधे पास के नाले में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय आसपास कोई आम नागरिक या मरीज खड़ा नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पोल की स्थिति पहले ही जांच ली जाती तो यह लापरवाही नहीं होती। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Previous Post

यातायात व्यवस्था व बढ़ते अतिक्रमण को लेकर तहसील सभागार में बैठक हुई

Next Post

लखना में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, संतों और विचारकों का होगा ऐतिहासिक संगम

Abhishek singh संवाददाता लखना

Abhishek singh संवाददाता लखना

Next Post

लखना में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, संतों और विचारकों का होगा ऐतिहासिक संगम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7