
अहेरीपुर लखना/इटावा।
हिंदू समाज को संगठित करने, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 08 फरवरी 2026, रविवार को हिंदू सम्मेलन, लखना का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन दोपहर 1:00 बजे से रामलीला मैदान, लखना (इटावा) में संपन्न होगा।
इस गरिमामयी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य श्री देवेंद्र दुबे जी महाराज (जगताचार्य), सरस कथा-वाचक एवं नैमिष पीठाधीश्वर श्री स्वामी नरदानंद सरस्वती आश्रम (नैमिषारण्य–सीतापुर) पधारेंगे। उनके ओजस्वी और प्रेरणादायी विचार उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे श्री 108 भारतगिरि महाराज जी, जगतगुरु आश्रम, इकरनौर–इटावा, जिनकी दिव्य उपस्थिति से सम्मेलन की गरिमा और भी बढ़ेगी। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान यशवीर जी (विभाग प्रचारक) हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं वर्तमान समय की चुनौतियों पर प्रभावशाली संबोधन देंगे।
इस विशाल सम्मेलन का संयोजन सकल हिंदू समाज, लखना द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, धर्माचार्य, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया जाएगा।
आयोजक मंडल ने क्षेत्र के समस्त सनातन धर्म प्रेमियों, युवाओं एवं मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन, लखना को सफल बनाएं।
— रिपोर्ट: पत्रकार शिवम राजावत













