• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home मध्यप्रदेश

चार आरोपी मिलकर करते थे धार्मिक स्थलों पर चोरियां, भेजा गया जेल

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 21, 2022
in मध्यप्रदेश
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

माता मंदिर के अलावा तीन अन्य चोरियों का ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया खुलासा,एसपी ने आरोपियों के जिलाबदर की कार्रवाई करने दिए निर्देश, टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा

ढीमरखेड़ा:- ढीमरखेड़ा पुलिस ने कचनारी-पाली स्थित वीरासन देवी मंदिर में हुई चोरी के खुलासे के साथ ही तीन अन्य चोरियों का खुलासा गुरुवार को किया है।पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी के छत्र, चांदी के तीन मुकुट,चांदी का एक हाफकरधन,चांदी का एक हार,चांदी का एक मंगलसूत्र, चांदी की 3 जोड़ी पायल, चांदी की दो बांसुरी व दो कड़े के साथ 6 हजार रुपये नगदी जब्त किया है।
चोरी का खुलासा करते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि बीते 12-13 जुलाई 2022 की दरम्यानी रात वीरासन देवी मंदिर में रखी दान पेटी में तोड़फोड़ कर दान की राशि अज्ञात चोरों ने चोरी किया। मंदिर के पुजारी सुशील गर्ग की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर सिलौड़ी निवासी हनी उर्फ ऋषभ पिता बंसत राय (23),संजू उर्फ संजीव पिता मुन्ना कोल( 22),राहुल उर्फ चुहिया पिता रामलाल साहू (18) और कुंडम थाना क्षेत्र के चौरई निवासी नानू उर्फ महेन्द्र पिता इंद्रपाल यादव (25) ने वीरासन मंदिर की चोरी करना कबूल किया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दानपेटी में तोड़फोड़ करने वाली लोहे की रॉड को भी जब्त किया है।

तीन ये चोरियां भी किया कबूल:-थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में चारों आरोपियों ने मिलकर तीन अन्य चोरियां करना कबूल किया है। जिसमें की वीरासन माता मंदिर और सिलौड़ी की छोटी मढ़िया व राधा कृष्ण मंदिर की चोरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि वीरासन माता मंदिर के पुजारी ने 10-11नवम्बर 2020 की दरम्यानी रात को मंदिर का एक ताला तोड़कर माता के गले का हार, करधन, मोती की माला चोरी होने की रिपोर्ट ढीमरखेड़ा थाना में दर्ज कराई थी। वहीं सिलौड़ी निवासी संदीप श्रीवास्तव (31) ने सिलौड़ी की छोटी मढ़िया में ताला तोड़कर मंगलसूत्र, छत्र व चांदी का मुकुट चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा सिलौड़ी के पुष्पेंद्र राय( 43) ने भी सिलौड़ी के राधाकृष्ण मंदिर में 16-17अप्रैल 2022 की दरम्यानी रात में मंदिर का ताला तोड़कर मुकुट, बंशी, कड़े, पायल, पेंडेंल चोरी किये जाने की रिपोर्ट ढीमरखेड़ा पुलिस को दर्ज कराई थी।जिसका पुलिस ने एक साथ खुलासा कर दिया।
एसपी सुनील जैन, एएसपी मनोज केड़िया के निर्देशन और एसडीओपी मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद जैन,सिलौड़ी चौकी प्रभारी हरवचन सिंह,एएसआई जयचंद उइके, मनोज कुडापे,प्रधान आरक्षक मंगल विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास,आरक्षक पंकज सिंह,अजय सिंह, पवन राज,अमित शुक्ला,सौरभ जैन का सहयोग रहा। एसपी सुनील कुमार जैन ने कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा किया है।साथ ही आरोपियों के जिलाबदर की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये है।

पहले रैकी फिर करते थे चोरी:- पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने बताया कि वे पहले मंदिरों में जाकर रैकी करते थे। मंदिर में क्या सामग्री है इस पर नजर रखते है। सीसीटीवी कैमरे पर इनकी नजर रहती थी। मौका मिलते ही ये चारों मिलकर शराब के नशे में मंदिरों में जाकर देररात को चोरी की घटना को अंजाम देते है। आरोपियों ने बताया कि वे दो बार वीरासन मंदिर में मुंह पर कपड़ा बांधकर गए थे और कैमरे को ढका था। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसी प्रकार उन्होंने सिलौड़ी के राधा कृष्ण मंदिर और छोटी मढ़िया में भी चोरी किया।
*राहुल पांडेय की रिपोर्ट*

Previous Post

आत्मानंद स्कूल में किया गया योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

छात्रों से हुए रूबरू हुए कलेक्टर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया निरीक्षण

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

छात्रों से हुए रूबरू हुए कलेक्टर, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

May 2, 2026
मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरई थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरई थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

May 2, 2026
पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

May 1, 2026
रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7