• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

बलरामपुर: गागर नदी आईटीआई कालेज के पास दो ट्रालों की भिड़ंत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की तत्परता से घायलों को मिली मदद

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर - सैफ अली

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
March 15, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
बलरामपुर: गागर नदी आईटीआई कालेज के पास दो ट्रालों की भिड़ंत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की तत्परता से घायलों को मिली मदद
0
SHARES
227
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
राजपुर,बलरामपुर15 मार्च 2026। जिला बलरामपुर के थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत गागर नदी आईटीआई कालेज के पास रविवार को दो ट्राला ट्रकों के आपस में टकराने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक चालक अपने-अपने वाहनों में ही बुरी तरह फंस गए थे। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इसी दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष मो. शमीम और जिलाउपाध्यक्ष गुलाम रब्बानी अपने निजी कार्य से अंबिकापुर जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना देख उन्होंने तत्काल मौके पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य में जुट गए।

बताया गया कि दोनों चालक ट्रकों के केबिन में बुरी तरह फंसे हुए थे। ऐसे में मौके पर कार्य कर रहे जेसीबी वाहन को तत्काल बुलाकर भारी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।
इस दौरान मो. शमीम ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले संबंधित थाना के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) तथा स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ बलरामपुर को घटना की जानकारी देते हुए तत्काल एंबुलेंस भेजने का आग्रह किया।
इसी बीच प्रधानमंत्री जनमन योजना की एक एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी, जिसे मो. शमीम ने रुकवाया और राजपुर बीएमओ से चर्चा कर उसी वाहन से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजने की व्यवस्था कराई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस में बैठाकर बेहतर इलाज के लिए रवाना किया गया।
घायलों को अस्पताल भेजे जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि दोनों चालकों को पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. शमीम और जिलाउपाध्यक्ष गुलाम रब्बानी अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के लिए सीएमएचओ बलरामपुर और बीएमओ राजपुर से भी चर्चा की।
इधर, जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई सूचना पर संबंधित थाना का पुलिस स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था और दुर्घटना के कारण बाधित यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है।
Tags: बलरामपुर छत्तीसगढ़
Previous Post

बलरामपुर: लंबे समय से जमे पटवारियों पर कलेक्टर की कार्रवाई, बलरामपुर जिले में बड़ा फेरबदल

Next Post

भरथना में आर्य समाज का 103वां भव्य वार्षिकोत्सव, वेदकथा और महायज्ञ का आयोजन

Saif Ali Balrampur

Saif Ali Balrampur

Next Post
भरथना में आर्य समाज का 103वां भव्य वार्षिकोत्सव, वेदकथा और महायज्ञ का आयोजन

भरथना में आर्य समाज का 103वां भव्य वार्षिकोत्सव, वेदकथा और महायज्ञ का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

April 25, 2026
आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

April 25, 2026
एम.एस.के.पब्लिक इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा

एम.एस.के.पब्लिक इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा

April 25, 2026
इटावा पुलिस का खेल प्रतियोगिता में दबदबा

इटावा पुलिस का खेल प्रतियोगिता में दबदबा

April 24, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7