स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण
भरथना: पालीबंबा मार्ग मुहल्ला कल्याणनगर के पीछे मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। इटावा के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले के बीचोबीच पटरी पर लटक गयी। बस में मौजूद सभी बच्चों को दूसरी बस के जरिए गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया।

भरथना ओवरब्रिज पार करने के बात पाली बंबा मार्ग पर गड्ढे अधिक होने के कारण बस का टायर गड्ढे में जाकर फट गया। जिससे तेज रफ्तार बस का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुये जब तक बस को नियंत्रण में किया लेकिन बस तब तक सड़क किनारे स्थित नाले पर ऊपर चढ़कर लटक गयी। बस में मौजूद 20-25 छात्र-छात्राओं (बच्चों) को सुरक्षित उतारा गया। और मौके पर दूसरी बस को मौके पर बुलाकर दूसरी बस से गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया।

चालक ने बताया कि बस का टायर गड्ढे में चला गया था इसलिय उसका संतुलन बिगड़ गया।













