बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन
भरथना: सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2026 में जयोत्री अकैडमी, भरथना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के छात्र आदित्य यादव ने 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रॉयल यादव 85% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि निखिल एवं शिव मंगल ने 82-82% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के परीक्षा परिणामों में गुणवत्ता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कई विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऋषभ कुमार (81%), उदिता यादव, दीपिका यादव, सुहानी ओमर एवं शिवानी (80-80%) ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इसके अतिरिक्त अनेक विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों को नई ऊंचाई प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत का परिणाम बताया।
प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने कहा कि विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।














