कुसमी,बलरामपुर 06 जुलाई 2026। प्रेस क्लब कुसमी की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सामरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासचिव राकेश भारती ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों की सुरक्षा, प्रेस क्लब की आगामी गतिविधियों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रेस क्लब कुसमी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विकास मंडल, ओम तिवारी, अली रजा, संतोष गुप्ता एवं मुस्सरफ अंसारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के उपरांत प्रेस क्लब कुसमी के उपाध्यक्ष युसूफ खान के पुत्र के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर प्रेस क्लब परिवार की ओर से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने बालक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

बैठक में प्रेस क्लब कुसमी के अध्यक्ष मो. नेजाम खान, महासचिव राकेश भारती, उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता एवं युसूफ खान, सचिव अम्बिकेश गुप्ता, सह सचिव विशाल गुप्ता, कार्यालय प्रभारी जसीम खान, कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रदीप यादव, पूर्णिमा सेमरिया, राहुल गुप्ता, सुहैल आलम एवं मो. खालिद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के समापन अवसर पर उपाध्यक्ष युसूफ खान ने सभी उपस्थित सदस्यों का गमछा भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता बनाए रखने, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।













