भरथना नगर पालिका में गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, दिलाई गई शपथ
भरथना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रहित में उनके किए गए कार्यों को याद किया गया। शुक्रवार को गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में कार्यक्रम हुआ।

पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव ‘गुल्लू’ ने सभासदों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया। इसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्रों और सब्जी मंडी स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने गांधी जी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। इस दौरान सभासद वीरेंद्र बाबू, निहालुद्दीन, शिवराम सिंह यादव, भीखम सिंह, गीता देवी, ममता गुप्ता, राजीव तिवारी, शशांक यादव, प्रहलाद यादव, अर्जुन सिंह, मनोज गुप्ता और पालिका कर्मी आनंद श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, शिवम पोरवाल, अरविंद रावत, पवन पोरवाल सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।













