चतुर्थ दिवस विश्वकल्याण महायज्ञ,आर्य समाज मंदिर
उत्तम संतान ही राष्ट्र को उत्तम बना सकती है,आचार्य मोहन आर्य
भरथना: आर्य समाज मन्दिर भरथना का वेद प्रचार कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्वकल्याण महायज्ञ एवम वेद कथा की अमृतवर्षा के कार्यक्रम का चतुर्थ दिवस का यज्ञ के साथ शुभारम्भ हुआ नर्मदापुर मध्यप्रदेश से पधारे आचार्य मोहन आर्य(श्रुतबन्धु) ने यज्ञ सम्पन्न कराया उन्होंने आज संतान को उत्तम बनाने पर व्याख्यान दिया उन्होंने बताया कि एक उत्तम सन्तान ही राष्ट्र को उत्तम बना सकती है बच्चों को संस्कारित करना हर माता पिता का दायित्व है जो माता पिता अपने बच्चों को धार्मिक व संस्कारित बनाते हैं तो बो बच्चे बडे होकर माता पिता का नाम तो रोशन करते है अपितु राष्ट्र का नाम भी रोशन करते है।

आचार्य जी ने बताया जब इस संसार के प्रत्येक माता पिता अपने बच्चों को उत्तम ज्ञान,विधा,संगति,स्वास्थ बनाते है और दुर्गुणों से दूर रखते हैं तो पूरा राष्ट्र स्वयं ही परमवैभव को प्राप्त कर लेगा आज के यज्ञमान अमित गुप्ता,चंद्रभान,सत्यभान गुप्ता (राजा),पिंकू गुप्ता संयुक्त रूप से रहे यज्ञ के पश्चात बदायूं से पधारी भजनोपदेशिका बहन पुष्पा शास्त्री ईश्वर भक्ति के अपने सुमधुर भजनों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम में भगवान दास आर्य,देवेंद्र भँशाली आर्य,सुरेश आर्य,अजय आर्य,अरुण आर्य,अनिल आर्य,नन्दकिशोर आर्य,सतेंद्र आर्य,प०राजेश आर्य,सत्यभान आर्य,राजकमल आर्य,रामलखन आर्य,सीता देवी आर्या,उषा आर्या,आरती आर्या, अनुराग आर्य,वैभव आर्य ,मोहन आर्य,रोहित भँशाली एवम सभी सदस्यों सहित सैकड़ों धार्मिक जन उपस्तिथि रहे
Atul Kumar- 6396163159













