मेरठ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
ADM ब्रजेश कुमार सिंह को अब मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) का सचिव नियुक्त किया गया है। ब्रजेश कुमार सिंह जून 2023 से मेरठ में तैनात हैं।
जानकारी के मुताबिक, 15 मई को उनका तबादला मेरठ से सीतापुर के लिए किया गया था। इसके बाद नए अधिकारी ने मेरठ पहुंचकर कार्यभार संभालने की तैयारी की, लेकिन ब्रजेश कुमार सिंह ने अपना चार्ज नहीं छोड़ा। करीब एक सप्ताह बाद जारी हुई नई स्थानांतरण सूची में उनका तबादला निरस्त कर दिया गया। इसके चलते मेरठ आए नए अधिकारी को भी दूसरे जिले में भेज दिया गया।
अब उसी अधिकारी को मेरठ विकास प्राधिकरण में सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।














