उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।
यहां मेडिकल कॉलेज की ऑपरेशन थिएटर (OT) से नवजात बच्चे का शव आवारा कुत्ते उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने शव को बाहर ले जाकर नोंच डाला।
इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिरकार मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील स्थान तक आवारा कुत्ते कैसे पहुंच गए? वहां सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था कहां थी?
घटना ने अस्पताल में साफ-सफाई, सुरक्षा और कर्मचारियों की जिम्मेदारी को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है। अब देखना होगा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और घटना की जांच में क्या सामने आता है।













