राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर देर रात हुए धमाके से हड़कंप मच गया।
धमाके की वजह से रेल पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो स्लीपर टूट गए। इसके अलावा रेलवे ट्रैक के नीचे गड्ढा भी बन गया। घटना सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस (ATS), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) समेत कई जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। जांच एजेंसियां धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। साथ ही इस घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है।
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।














