उत्तराखंड के ऋषिकेश में 27 अक्टूबर से लापता रिसॉर्ट संचालक नीरज गुप्ता का शव गंगा नदी में मिला है।
नीरज मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, नीरज गुप्ता ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें हरिद्वार के दो कारोबारियों रवि बजाज और गगन बत्रा के नाम लिखे थे। बताया जा रहा है कि नीरज ने दोनों कारोबारियों से लीज पर रिसॉर्ट लिया था। इसके अलावा उन्होंने छह बीघा जमीन भी खरीदी थी।
आरोप है कि जमीन की खरीद-फरोख्त में कुछ परेशानियां आने के बाद दोनों कारोबारी नीरज को परेशान कर रहे थे। इस मामले को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल नीरज की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।













