सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं,
इसका एक वीडियो चर्चा में है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पहले कैमरामैन को एक खास जगह पर सेट किया गया। इसके बाद वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दीये बेच रही महिला के पास जाकर खड़ा हो गया।
फिर एक कार से दीयों को कुचलवाकर तुड़वाया गया और इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया। वीडियो शूट होने के बाद महिला को दीयों के पैसे और कपड़े भी दिए गए।
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जहां इसे करीब 46 मिलियन यानी 4.6 करोड़ व्यूज मिले। सोशल मीडिया पर इस तरह के कंटेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वायरल होने के लिए किसी की परेशानी को कैमरे पर दिखाना जरूरी है। हालांकि, वीडियो की पूरी सच्चाई और घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।













