उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक और बसपा नेता के बीच जमकर विवाद हो गया।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक संजय शर्मा और बसपा नेता मनोज खालौर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमले किए। विवाद के दौरान बसपा नेता मनोज खालौर ने भाजपा विधायक से कहा कि गुंडागर्दी बंद कर दो। इस पर विधायक संजय शर्मा ने जवाब दिया कि गुंडागर्दी तुम्हारी नहीं चलेगी। जवाब में विधायक ने कहा कि हमारी गुंडागर्दी ऐसे ही चलेगी।
कार्यक्रम के दौरान हुई इस बहस का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक कार्यक्रम में दो नेताओं के बीच हुई इस तीखी तकरार ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है।













