दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर केजरीवाल की बेटी की हत्या करने की धमकी दी गई। ये धमकी भरे मैसेज आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के मोबाइल पर आए। विधायक ने मोहाली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है।














