उत्तराखंड के देहरादून में 18 नवंबर को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
महिला की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से काटे जाने के कई निशान मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, उसके शरीर पर बने दो टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग बने हुए हैं। महिला की कलाई और कोहनी के पास गुलाब के फूल जैसे टैटू बने हैं। पुलिस इन्हीं निशानों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
मामले में पुलिस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग थानों से लापता महिलाओं का रिकॉर्ड जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।













