लखीमपुर खीरी में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई।
जानकारी के मुताबिक, थाना नीमगांव से शहर की मिश्राना चौकी में ड्यूटी के लिए जा रहे सिपाही उमेश इस हादसे का शिकार हो गए।
मांझे से उनकी गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी गर्दन में दस टांके लगाने पड़े। गनीमत रही कि सिपाही की जान बच गई।
इस घटना ने एक बार फिर चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर प्रतिबंध के बावजूद इसका कारोबार कैसे जारी है? प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।














