मथुरा पुलिस ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले एक बड़े गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके 120 सदस्यों की तस्वीरें जारी की हैं।
पुलिस ने लोगों से इन तस्वीरों को पहचानने और गैंग के सदस्यों से सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस के मुताबिक, यह गैंग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कई गांवों से जुड़ा हुआ है। गैंग में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं, जिन्हें चोरी करने के लिए खास तरीके से तैयार किया जाता है।
ये बच्चे महंगे सूट-बूट पहनकर शादी समारोहों में मेहमान बनकर पहुंचते हैं। इसके बाद मौका मिलते ही मेहमानों की नजर बचाकर रुपयों और जेवरात से भरे बैग चोरी कर फरार हो जाते हैं।
गैंग के सदस्य इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं कि समारोह में मौजूद लोगों को चोरी का पता तक नहीं चलता। मथुरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी समारोहों में अपने कीमती सामान और बैग का विशेष ध्यान रखें।













