उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से भीषण अग्निकांड की बड़ी खबर सामने आई है। मोरी ब्लॉक के पुंवाणी गांव में आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आने से दर्जनों लकड़ी के मकान जलकर राख हो गए।
पहाड़ी क्षेत्र में लकड़ी से बने पारंपरिक मकान और एक-दूसरे से सटे घर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और दोबारा जिंदगी शुरू करने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, सुरक्षित आश्रय और उचित मुआवजा देने की मांग उठ रही है। साथ ही आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की जरूरत है।
पहाड़ी क्षेत्रों में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना भी बेहद जरूरी है।













