उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। नेवादा ब्लॉक के कोटिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर शिवबरन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में हेडमास्टर क्लासरूम के अंदर कुर्सी पर आराम करते और मेज पर पैर रखे नजर आ रहे हैं। आरोप है कि जिस समय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई कराई जानी चाहिए, उस समय हेडमास्टर आराम करते दिखाई दिए।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की जिम्मेदारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि विद्यालय के कुछ कर्मचारी भी हेडमास्टर की कार्यशैली से परेशान हैं।
अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो पर बेसिक शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है? क्या मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी? सभी की नजरें विभागीय अधिकारियों पर टिकी हैं।














