• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

जयोत्री अकैडमी परिवार के तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर निदान शिविर का आयोजन

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
January 6, 2024
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
जयोत्री अकैडमी परिवार के तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर निदान शिविर का आयोजन
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जयोत्री अकैडमी परिवार के तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर निदान शिविर का आयोजन

भरथना 6 जनबरी, “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।” के संकल्प को मूर्त रूप देते हुये कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर एवं जयोत्री अकैडमी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में जयोत्री अकैडमी कैंपस में कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के संचालक एवं मध्य प्रदेश के जाने-माने वरिष्ठ ऑन्कोलॉजी सर्जन प्रो. डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा नगर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आये 98 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया जिसमें 20 मरीज में कैंसर के लक्षण पाए गए उन्हें उचित परामर्श दिया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का आरंभ जयोत्री अकैडमी के निदेशक डॉ नितिन पोरवाल, ओंकोलॉजिस्ट डॉ आर के जैन और प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा ने माँ सरस्वती एवं नगर के प्रख्यात व्यवसायी एवं समाजसेवी स्व. जय गोपाल पोरवाल व गायत्री देवी पोरवाल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं अखण्डदीप के प्रज्वलन के साथ किया।

इस अवसर पर कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के विशेषज्ञ डॉ. बी आर श्रीवास्तव की टीम के आगंतुक विशेषज्ञों डॉ. आर के जैन, डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. संदीप शर्मा ने छात्रों एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कैंसर के आरंभिक लक्षणो से अवगत कराया और कैंसर के विरुद्ध जागरूक होने पर ज़ोर देते हुए बताया कि मुँह, स्तन तथा सर्विक्स कैंसर को केवल शुरुआती दौर में ही हराया जा सकता है अतः हमें इनके लक्षणों से अवगत रहना चाहिए और उन्हें कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिये।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आगंतुक विशेषज्ञों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के चिकित्सक कैंसर जैसी घातक बीमारी के विरुद्ध पूरे समर्पण भाव से जंग लड़ रहे हैं बस ज़रूरत है शिक्षा और जागरूकता की, जिसे मुहैया कराने के लिये जयोत्री अकैडमी सदैव बचनबद्ध है जिससे सभी निरोगी और सुखी रह सकें। विद्यालय के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल और नीता पोरवाल ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुये सभी लाभार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन बायोलॉजी के प्रवक्ता डॉ. योगेन्द्र यादव ने किया और इसे सफल बनाने में अमित तिवारी, राहुल यादव, अर्पित पोरवाल, जॉनसन, अदनान आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

अतुल कुमार भरथना

Previous Post

सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढे में है सड़क

Next Post

शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य

शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा - औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य

इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य

May 10, 2026
इटावा में महिला को सांप ने काटा

इटावा में महिला को सांप ने काटा

May 10, 2026
इटावा पुलिस ने ऑटो लूटकांड का किया खुलासा

इटावा पुलिस ने ऑटो लूटकांड का किया खुलासा

May 10, 2026
कुसमी: मुंबई की नन्हीं पर्वतारोही ग्रिहिता विचारे ने फतह की छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पीक

कुसमी: मुंबई की नन्हीं पर्वतारोही ग्रिहिता विचारे ने फतह की छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पीक

May 9, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7