भरथना नगर के एस ए वी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में एसएवी इंटर कॉलेज अंडर 14 के बालक वर्ग ने चौ0 जसवंत सिंह इंटर कॉलेज की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। दोनों विद्यालयों की जूनियर वर्ग के मैच में चौ0 जसवंत सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने 4-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की आठ टीमो ने प्रतिभाग किया।
इससे पहले विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पांडेय एडवोकेट ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों को परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आखिर में विद्यालय प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार आदि द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हौसला बढ़ाया गया।

इस मौके पर जीआईसी सिन्डोस के व्यायाम शिक्षक हिमांशु यादव, रविकांत, इंद्रजीत यादव, कैलाश शंकर दुबे, सुशांत यादव, अंगद राम, जयप्रकाश, पीटीआई जगदीश चंद्र गौतम,रितेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक आशुतोष सिंह ने किया।
भरथना संवाददाता अतुल कुमार













