• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्रीः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय..

धरती आबा से छत्तीसगढ़ के सभी जनजातीय समाज लाभान्वित होंगेः मुख्यमंत्री श्री साय

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
October 3, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्रीः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय..
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करने और आदिवासी समाज को योजनाओं से लाभान्वित करने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने दिया पीएम को धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने की आमजनों से स्वच्छता को जीवन में अपनाने और आसपास को स्वच्छ रखने की अपील

 

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज वासियों को दी लगभग 192 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात और योजनाओं से हितग्राहियों को किया लाभान्वित

 

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

 

बलरामपुर 03 अक्टूबर 2024/ महात्मा गांधी की जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिलेवासियों को 192 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री साय बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के कार्यक्रम में पहुँचे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले से इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। धरती आबा अभियान के माध्यम से जनजातीय समाज को लाभान्वित किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आज महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उनका सपना था कि आदिवासियों का विकास हो। स्वच्छ भारत बने। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी महात्मा गांधी के इन सपनो को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की और घर-घर शौचालय निर्माण कराया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान से जोड़ा। आज भी इन शौचालयों को कई राज्यों में इज्जत घर के रुप में जाना जाता है। आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ हुआ है। इससे देश के 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समाज तथा छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 138 ब्लॉक में 6691 गाँव में रहने वाले 47 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि हम सभी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के माध्यम से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान से जुड़े रहे। स्वच्छता को अपनाया इसके लिए आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता को आदत और संस्कार में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हम अपने आसपास को भी स्वच्छ रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ,सबका विकास और सभी का प्रयास का संकल्प लेकर कार्य करते हैं। उन्होंने जनजातीय समाज, अति पिछड़े विशेष पिछड़ी जनजाति की चिंता की और प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से बिजली,पानी,सड़क सहित कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान कर 65 हजार से ज्यादा गाँव और 5 करोड़ से अधिक जनजाति समाज के कल्याण के लिए कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेयी ने जनजाति समाज के विकास के लिए अलग राज्य का निर्माण किया और अलग से जनजाति मंत्रालय का गठन और अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ और जशपुर जिले के लिए गौरव का दिवस भी है कि जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक की आदिवासी महिला मानकुंवर बाई को प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से राज्य के गरीबों के कल्याण के लिए काम प्रारंभ कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की जिसकी राशि अब हितग्राहियों के खाते में आने लगी हैं और घर निर्माण का काम प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 3100 रुपये में प्रति क्विंटल धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, दो साल का धान के बकाया बोनस की राशि, तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा को 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपये कर दिया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना से राशि दी जा रही है। विगत 9 माह के भीतर मोदी की गारंटी की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 80 हजार करोड़ रूपए से अधिक की लागत से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया है। इससे छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक राशि मिलने वाली है। जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम देश के आदिवासियों के लिए कार्य कर रहे हैं। आदिवासी समाज की महिला आज राष्ट्रपति के पद पर है और राज्य का मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से है, यह समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल से दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए यूथ ट्राईबल हॉस्टल में सीट की संख्या 200 कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में नए एकलव्य आवासीय विद्यालय तथा आश्रम, छात्रावास की व्यवस्था की गई है। सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि यहां आदिवासी समाज के साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना के तहत मुख्यमंत्री उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार जनजाति उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठा रही है। कोरनोकाल में भी निःशुल्क चावल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने भी सम्बोधित किया। आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री आर एक्का ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री प्रबोध मिंज, श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, आईजी श्री अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा आमनागरिकगण उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने लिंक कोर्ट, पुल, सड़क सहित नवीन स्कूल भवन के लिए की घोषणा

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए सांसद और विधायक की मांग पर अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण, हायर सेकंडरी राजपुर के लिए नवीन भवन निर्माण ,राजपुर ब्लॉक में उफिया मे चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण, राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में पंडो जनजाति की बहुलता को देखते हुए पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा की और बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा की। उन्होंने खादी ग्राम उद्योग अंतर्गत खादी के वस्त्रों में मार्च 2025 तक 25 प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने की जानकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को दी।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन के कुल 20 विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके अंतर्गत आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, कृषि, पशुपालन, मछली पालन, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी लोक सेवा केन्द्र, जल संसाधन विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कौशल विकास विभाग वाणिज्य एवं श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी, अग्रणी बैंक प्रबंधन द्वारा बैंकिग सेवांए व समाज कल्याण विभाग द्वारा समाजिक जागरूकता पर प्रदर्शनी लगाई गई।

 

जिलेवासियों को दी लगभग 192 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत अंतर्गत 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण और 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन किया। लोकार्पण कार्यो के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के 97 लाख 57 हजार रुपये के 05 निर्माण कार्य है। इसी प्रकार भूमिपूजन के कार्यों में 191 करोड़ 63 लाख रुपये के 103 निर्माण कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 70 करोड़ 48 लाख के लागत से 06 सड़क निर्माण कार्य तथा 02 करोड़ 55 लाख रुपए के 03 भवन

निर्माण कार्य शामिल हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 68 करोड़ 31 लाख रुपये के 13 भवन निर्माण 

कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 06 करोड़ 48 लाख रुपये के 03 छात्रावास निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 39 करोड़ 01 लाख रुपये के 10 जीर्णोद्धार कार्य, महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 करोड़ 79 लाख लागत के 3 नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य शामिल है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा मंच से हितग्राहियों को किया गया सामग्रियों का वितरण

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंच पर पशुधन विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत् 02 हितग्राहियों को चेक, श्रम विभाग द्वारा महतारी जतन योजना के 05 हितग्राहियों को चेक, उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत 02 हितग्राहियों को चेक, कृषि विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को ट्रैक्टर, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के पूर्ण आवास के 11 हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा से जनहानी होने से 04 आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के तहत 03 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र, पंचायत विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट स्वच्छताग्राही प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

Previous Post

उत्कृष्ट कार्यो के लिए कर्मचारियों को किया गया प्रोत्साहित 

Next Post

शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव की 108 मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव की 108 मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ

शरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव की 108 मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल

May 14, 2026
भरथना लायन्स क्लब के अध्यक्ष चुने गये देवेंद्र सिंह चौहान,सेवा कार्यों का साझा किया विजन

भरथना लायन्स क्लब के अध्यक्ष चुने गये देवेंद्र सिंह चौहान,सेवा कार्यों का साझा किया विजन

May 14, 2026
NEET पेपर लीक मामले में कई राज्यों से संदिग्धों पर शिकंजा, 19 लोगों से पूछताछ

NEET पेपर लीक मामले में कई राज्यों से संदिग्धों पर शिकंजा, 19 लोगों से पूछताछ

May 14, 2026
उत्तर प्रदेश  के प्रयागराजGRP ने ट्रेनों में लूट करने वाला गैंग पकड़ा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराजGRP ने ट्रेनों में लूट करने वाला गैंग पकड़ा

May 14, 2026

Recent News

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे सवाल

May 14, 2026
भरथना लायन्स क्लब के अध्यक्ष चुने गये देवेंद्र सिंह चौहान,सेवा कार्यों का साझा किया विजन

भरथना लायन्स क्लब के अध्यक्ष चुने गये देवेंद्र सिंह चौहान,सेवा कार्यों का साझा किया विजन

May 14, 2026
NEET पेपर लीक मामले में कई राज्यों से संदिग्धों पर शिकंजा, 19 लोगों से पूछताछ

NEET पेपर लीक मामले में कई राज्यों से संदिग्धों पर शिकंजा, 19 लोगों से पूछताछ

May 14, 2026
उत्तर प्रदेश  के प्रयागराजGRP ने ट्रेनों में लूट करने वाला गैंग पकड़ा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराजGRP ने ट्रेनों में लूट करने वाला गैंग पकड़ा

May 14, 2026

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7