राजौरी, 19 फरवरी: पीर पंजाल क्षेत्र के सुंदरबनी राजौरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सेना के जवानों ने एक अग्रिम स्थान पर संदिग्ध गतिविधि के बाद गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम स्थान पर तैनात सेना के जवानों को मंगलवार तड़के एक संदिग्ध गतिविधि दिखी।उन्होंने कहा, “इस संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के तुरंत बाद, सैनिकों ने थोड़ी देर के लिए एरिया डोमिनेशन के लिए गोलीबारी का सहारा लिया।अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि से जुड़े आतंकवादी गतिविधि की आशंका व्यक्त की, जिसका जवाब एरिया डोमिनेशन फायरिंग से दिया गया
रिपोर्ट : इकबाल ( संवाददाता पूंछ )














