भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 23 मार्च 2025/ कांग्रेस पार्टी ने किया बड़ा राजनीतिक बदलाव, कृष्णा प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार और जनरल सेक्रेटरी के.सी.विनुगोपाल के पत्र पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने जिले के ग्यारह नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन जिलाध्यक्षों में बलरामपुर से कृष्णा प्रताप सिंह (नान बाबा) को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे ब्लॉक शंकरगढ़ के निवासी हैं और उनकी राजनीतिक छवि जिले में काफी मजबूत मानी जाती है।

यह नियुक्ति कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, कृष्णा प्रताप सिंह का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है और उनका कार्यकाल जिले में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूती प्रदान कर सकता है।














