भरथना क्षेत्र अंतर्गत नगला पूठ की रामसिया पत्नी राजाराम के परिवारीजन हथठेला पर पानीपूड़ी (गोलगप्पे) बेचने का काम करते है, हर रोज की तरह मंगलवार की दोपहर तीन बजे घर के बरामदे में गैस चूल्हा पर आलू उबालने को रखे थे, अचानक गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग देखकर मौजूद परिजनों की चीख पुकार सुनकर कई ग्रामीण मौके के ओर दौड़ पड़े और मौके पर मौजूद अमित कुशवाहा आदि साहसी युवाओं ने जलते सिलेंडर को सामने से गुजरे बम्बा के पानी मे फेंक दिया और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना पर दमकल मशीन व कर्मियों ने जलते सिलेंडर की आग बुझाकर काबू पा लिया गया।मौके पर थाना पुलिस भी पहुँची।
रिपोर्ट : अतुल कुमार भरथना














