कस्वा के नगला भदौरिया रोड पर सोमवार को एक ट्रक सीमेंट की बोरी उतारकर खेत में घुसाकर मोड़ने लगा तभी हाईटेंशन लाईन के लटकते तारों में उलझ गया l खतरे को भाँप चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई l ट्रक में तारों के उलझने से लाईन के दो पोल जमीन पर आ गिरे l इस हादसे के समय विद्युत सप्लाई जारी थी लेकिन कोई क्षति नहीं हुई l हादसे की मुख्य बजह हाईटेंशन लाईन के लटकते तार बने l अक्सर देखने को मिल रहा है कि हाईटेंशन लाईन के तार जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर लटक रहे हैं जो हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं l जब कि किसानों द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लटकते तारों के बारे में बताया जा चुका है किन्तु विभाग हादसे का इंतजार कर रहा है l














