प्राचीन नरसिंह मंदिर परिसर में बने एक कमरे ने रखी लकड़ियों व भूसा में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, फायर बिग्रेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , आग बुझाने के प्रयास में पुजारी के हाथ झुलस गए। हादसे में लगभग 20 हजार रुपए कीमत का सामान जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो सकी कस्बा अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में बने एक कमरे से सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे धुंआ निकलता देखकर मौजूद कुछ लोग चीखने चिल्लाने लगे, हादसे के दौरान बाहर गए मंदिर महंत श्रीश्री 1008 नरसी दास महाराज व पुजारी अभिषेक उर्फ छोटू को सूचना दी, जानकारी होने पर पुजारी अभिषेक उर्फ छोटू ने मौके पर पहुँचकर कमरे में रखी लकड़ी में लगी आग की तेज लपटें को अन्य लोगों के साथ पानी आदि डालकर बुझाने का प्रयास किया,आग बुझाने के प्रयास में पुजारी के हाथ झुलस गए। इस बीच महंत की सूचना पर दमकल मशीन के साथ कर्मी पहुँच गए और आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हादसे में झुलसे पुजारी अभिषेक उर्फ छोटू ने बताया कि हादसे के समय वह पास ही स्थित मोहल्ला बाजपेयी नगर स्थित आवास पर था, सूचना मिलते ही कमरे में रखी लकड़ियों में लगी आग बुझाने का प्रयास करने में हाथ झुलस गए।

मंदिर महंत श्रीश्री1008 नरसी दास महाराज ने बताया कि वह सोमवार को ताखा के एक गांव में आयोजित भागवत कथा सुनने गए थे, मंदिर में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड को जानकारी दी। आग से कमरे में रखी लगभग 15 क्विंटल लकड़ी, चारपाई, गलीचा,भूसा आदि उपयोगी सामान जलकर नष्ट हो गया। कमरे में लाइट फिटिंग नही है, फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नही है।
पत्रकार.अतुल कुमार भरथना














