कार व ऑटो भिड़ंत मे एक युवक की मौत, दो बच्चो समेत पांच लोग घायल हो गए
भरथना: कोतवाली के सामने इटावा-कन्नौज हाइवे पर सुबह करीब 9 बजे ऑटो व कार की आमने-सामने जोरदार भिडन्त हो गई। ऑटो भरथना से सवारी बैठाकर इटावा की ओर जा रहा था, जबकि कार इटावा की ओर से भरथना आ रही थी। आमने-सामने हुई भिडन्त में ऑटो सवार मनोज यादव (32) पुत्र स्व0 केशव सिंह निवासी नगला भोज कुर्रा, भरथना को गंभीर हालत में पुलिस द्वारा सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ऑटो में सवार तीन बहिनें संध्या (19 वर्ष), अर्चना (20 वर्ष) पुत्री सुरेन्द्र बाबू निवासी अम्बेडकर नगर सती मन्दिर भरथना व बड़ी बहिन प्रिया (24) पत्नी धर्मेन्द्र, प्रिया के दो पुत्र अन्नू (7) व रिहान (3) पुत्रगण धर्मेन्द्र निवासी तुलसी अड्डा इटावा चोटिल हो गए। जिन्हें परिजन अपने साथ इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए । हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल बताया गया।

मृतक के भाई संजीव यादव उर्फ कल्लू ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भाई मनोज शिकोहाबाद के लखनपुर गांव स्थित गुरूजी के आश्रम पर जा रहा था। कोतवली प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर जिला पोस्टमॉर्टम ग्रह भेजा गया है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।














