छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला मुख्यालय में आज आम आदमी पार्टी ने पंजीयन शुल्क और टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चांदो चौक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन किया और “बढ़ा हुआ टैक्स वापस लो”, “पंजीयन शुल्क वापस लो”, “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने न्यायालय नायब तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बढ़ा हुआ टैक्स और पंजीयन शुल्क तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, ताकि आम जनता को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी सरगुजा लोकसभा अध्यक्ष इंद्रदेव नाग, बलरामपुर जिला अध्यक्ष जफर खान, लोकसभा उपाध्यक्ष शंकर राम भगत, इब्राहिम सिद्धिकी, जिला संगठन मंत्री सकील अंसारी, सामरी विधानसभा प्रभारी तिलकधारी टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष मो. मंजुल हक, गफार अंसारी, प्रमोद यादव, पिंटू वर्मा, सुदेश्वर वर्मा, समीर कुमार, देवचंद, सुग्रीव राम, राजमानी तथा सोशल मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबर देखे जिला बलरामपुर से सैफ अली के साथ













