इटावा: बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मिहोली गांव स्थित सामाजिक वानिकी की भीहड़ में आज सुबह एक मृत तेंदुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने देखते ही इसकी सूचना स्थानीय केटलगार्ड और विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, रेंजर और डीएफओ मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
ग्रामीणों ने बताया कि मिहोली के जंगल में लंबे समय से तेंदुओं की गतिविधियां देखी जा रही थीं। मंगलवार देर शाम गांव के ही रामबरन सिंह की दो बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें मार डाला था और शिकार को घने जंगल में खींच ले गया था।

गांववालों के मुताबिक, देर शाम शिकार को लेकर तेंदुओं के बीच जोरदार संघर्ष भी हुआ था। दहाड़ और चीखें दूर तक सुनाई दी थीं। इसी संघर्ष के बाद बुधवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया।
फिलहाल वन विभाग पूरी घटना की जांच में जुटा है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों में दहशत का मा
हौल है।














