अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा सात अतिक्रमणकारियों से 900 रूपए जुर्माना वसूला
bharattv24x7
भरथना: डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देश पर नगर भरथना में शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सात दुकानदारों पर नौ सौ रुपए जुर्माना वसूल करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नगर पालिका परिषद भरथना के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, कस्वा चौकी प्रभारी समशुल हसन समेत भारी पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। जेसीबी व पालिका-पुलिस की टीम देखकर अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मची | कस्बा के बाजार क्षेत्र अंतर्गत बालूगंज मार्ग पर शनिवार की दोपहर 3 बजे के बाद पालिका व पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का जमाव होते व जेसीबी मशीन को देखकर फुटपाथ पर मौजूद फड़ व हथठेला दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते वह भाग खड़े हुए। व्यापारियों/दुकानदारों ने मांगी मोहलत प्रशासन ने रविवार तक दी मोहलत
अभियान के दौरान व्यापारी नेता व दुकानदारों ने भीषण गर्मी का हवाला देते हुए कुछ दिनों की मोहलत की मांग की।वही ईओ विनय त्रिपाठी ने अतिक्रमणकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 18 मई रविवार तक नाली तक का अतिक्रमण स्वयं हटा लें। नहीं तो जबरन हटाने के साथ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी














