• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

अहेरीपुर–सलेमपुर मार्ग बदहाल, 2 किलोमीटर में 20 मिनट—लोगों का फूटा गुस्सा

Abhishek singh संवाददाता लखना by Abhishek singh संवाददाता लखना
February 21, 2026
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश, नॅशनल
0
0
SHARES
100
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

महेवा ब्लॉक के ग्राम अहेरीपुर से सलेमपुर जाने वाली सड़क की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो लोग आधुनिक युग में नहीं बल्कि किसी आदिकाल में जीवन यापन कर रहे हों। करीब 2 से 2.5 किलोमीटर की दूरी तय करने में मोटरसाइकिल सवारों को 15 से 20 मिनट तक का समय लग रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर और कीचड़ ने राहगीरों का जीवन दूभर कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा—कोई भी इस मार्ग से गुजरता है तो मन ही मन व्यवस्था को कोसता है। लोगों का सवाल है कि क्या यही वह सरकार है जिसने प्रदेश को “गड्ढा मुक्त” बनाने का वादा किया था?
बरसात हो या धूप, यह सड़क हर मौसम में परेशानी का कारण बनी हुई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को गिरने का डर सताता है, तो मरीजों को अस्पताल ले जाने में परिजनों की सांसें अटक जाती हैं। कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मानो आंखें मूंदे बैठा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायतें की गईं, संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। लोगों में आक्रोश इस कदर है कि वे कहने लगे हैं—“हमारी जिंदगी जानवरों से भी बदतर हो गई है।”
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक अहेरीपुर और सलेमपुर के बीच की यह सड़क यूं ही बदहाल पड़ी रहेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे या फिर जनता यूं ही गड्ढों में हिचकोले खाती रहेगी? ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Previous Post

सराय इलाही में आतंक बना आवारा सांड काबू, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Next Post

मनीष हत्याकांड का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, मृतक का टैबलेट सेंगर नदी से बरामद

Abhishek singh संवाददाता लखना

Abhishek singh संवाददाता लखना

Next Post
मनीष हत्याकांड का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, मृतक का टैबलेट सेंगर नदी से बरामद

मनीष हत्याकांड का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, मृतक का टैबलेट सेंगर नदी से बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

प्रशिक्षु IAS कोमल पुनिया ने महेवा सीएचसी, अहेरीपुर पीएचसी व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

June 5, 2026
गृहक्लेश और बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

गृहक्लेश और बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

June 4, 2026
तेज आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप, जेनरेटर बना सहारा

तेज आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप, जेनरेटर बना सहारा

June 3, 2026
150 बिजली पोल तथा विधुत लाइनें क्षतिग्रस्त, 22 लाख का नुकसान

150 बिजली पोल तथा विधुत लाइनें क्षतिग्रस्त, 22 लाख का नुकसान

June 2, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7