भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 17 जुलाई 2025/ चुनाव की रणभूमि में मोर्चा संभालने को तैयार हैं जिले के बूथ लेवल अधिकारी और सुपरवाइज़र! भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा की अगुवाई में जिले में राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। 3 जुलाई से 17 जुलाई तक चले इस अभियान में रामानुजगंज, सामरी और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी बीएलओ और सुपरवाइज़र ने हिस्सा लिया।
इस अभियान में 683 बीएलओ और 70 सुपरवाइज़र को एक दिनी बूस्ट डोज़ मिला—न केवल कागजी खानापूर्ति की जानकारी, बल्कि फॉर्म 6, 7 और 8 की बारीकियाँ, ज़रूरी दस्तावेज़ों की पहचान और कानूनी प्रक्रियाओं की पूरी मास्टर क्लास दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर ने बताया कि मतदाता सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए तहसील स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स की तैनाती की गई, जिन्होंने प्रशिक्षण को दिलचस्प, सरल और उपयोगी बनाया।

अब जब चुनावी बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है, तो ये प्रशिक्षित ‘वोट योद्धा’ जनता को सशक्त करने के लिए तैयार हैं। लक्ष्य है—हर मतदाता तक पहुंच, हर वोट की गारंटी!














