भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 09 जुलाई 2025/ अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है! प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संविदा आधारित भर्ती का सुनहरा अवसर आया है।
विकासखण्ड समन्वयक के 2 पद और तकनीकी सहायक का 1 पद खाली है, जिन्हें भरने के लिए जिला प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां विकासखण्ड स्तर पर की जाएंगी और पूरी प्रक्रिया संविदा आधार पर होगी।
क्या करना होगा?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर 18 जुलाई 2025 तक जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज कार्यालय में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करें।
कहां मिलेगी पूरी जानकारी?
इन पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, नियम और शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं जिला पंचायत के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
नोट: आवेदन की अंतिम तिथि नज़दीक है, इसलिए देरी ना करें। यह मौका हाथ से न निकलने दें!
सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है – तैयारी करें और तुरंत आवेदन करें।













