भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 2 नवंबर 2024/ थाना बलरामपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 नवंबर 2024 को थाना प्रभारी निरीक्षक भापेंद्र साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भनौरा के सतिसेमर पारा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और सभी जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के पास से 52 पत्तों का ताश और 88,200 रुपये की नगदी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए जुआरियों में शामिल हैं:
1. रामदास गुप्ता (42)
2. सुग्रीव (35)
3. खलील अंसारी (42)
4. मनौवर अंसारी (42)
5. विकास कुमार गुप्ता (41)
6. पांडु राम (40)
7. श्यामगुप्ता (45)
8. रामेश्वर सिंह (25)
9. प्रमोद टोप्पो (37)
10. महिपाल कुजूर (55)
11. संजय प्रसाद गुप्ता (40)
गिरफ्तार आरोपियों को जमानतीय अपराध के तहत जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस द्वारा इस प्रकार की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।