
गजरौला।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के करखा खतौली निवासी जावेद जक्वाद जैदी, जो खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच में अमरोहा ऑफिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे, अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि जावेद जैदी और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।













