• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

समर कैंप का रंगारंग समापन कार्यक्रम पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
June 27, 2025
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
समर कैंप का रंगारंग समापन कार्यक्रम पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इटावा, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड़, ग्वालियर बायपास पर चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर तहसीलदार श्री राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने समर कैंप में बच्चों द्वारा सीखी गई गतिविधियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई डीटीसी इटावा डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने समर कैंप की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह शिविर बच्चों के कौशल विकास हेतु एक अभिनव प्रयोग था। उन्होंने बताया कि इस शिविर में सिलाई, कढ़ाई, मिट्टी से मॉडल और बर्तन बनाना, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं तैयार करना, संगीत, नृत्य, ताइक्वांडो, शूटिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल, कंप्यूटर शिक्षा एवं इंग्लिश स्पीकिंग जैसी विविध गतिविधियों का संचालन किया गया।

डॉ. यादव ने बताया कि 254 बच्चों ने इस समर कैंप में प्रतिभाग किया, जिनमें अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक शिविर में प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास को निखारा।

समर कैंप के समापन समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य, गायन और कला प्रदर्शन ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस समर कैंप की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को जाता है जिनके अथक प्रयासों एवं समर्पण से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हो सका। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

Previous Post

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Next Post

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव मोहन चन्द्र बाजपेई उर्फ बंटू ने पार्टी की सदस्यता छोड़ी!

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव मोहन चन्द्र बाजपेई उर्फ बंटू ने पार्टी की सदस्यता छोड़ी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7