इटावा पुलिस का सराहनीय कार्य
खोया पर्स महिला को सकुशल लौटाया, सीसीटीवी से ऑटो चालक की पहचान
इटावा। जनपद पुलिस की तत्परता और ईमानदारी एक बार फिर सामने आई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ पर्स खोजकर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला का पर्स कहीं खो गया था, जिसमें ₹500 नकद और मंगलसूत्र रखा हुआ था। पर्स गुम होने के बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और जांच के दौरान एक ऑटो चालक की पहचान की गई, जिसके जरिए पर्स तक पहुंचने में सफलता मिली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने महिला को उसका पर्स सकुशल लौटा दिया।
अपना सामान वापस मिलने पर महिला ने इटावा पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता व ईमानदारी की सराहना की।
यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि इटावा पुलिस आमजन की मदद और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है।













